Wednesday, January 29, 2025
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलगाँव जाजर में 23वां भारत स्वाभिमान स्थापना दिवस मनाया

गाँव जाजर में 23वां भारत स्वाभिमान स्थापना दिवस मनाया

आई 1 न्यूज़ : संदीप कश्यप

राजगढ़ | जिला सिरमौर एवं राजगढ़ तहसील की महिला पतंजली योग समिति द्वारा भारत स्वाभिमान दिवस बड़े ही हर्शौलास के साथ मनाया गया | जिला सिरमौर प्रभारी नारदा ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचयात कोठिया जाजर के गाँव जाजर में 23वां भारत स्वाभिमान स्थापना दिवस बड़े ही हर्शौलास के साथ मनाया गया है | इस दोरान सबसे पहले उपस्थित सभी बच्चो व् महिलाओ को योग प्राणायाम का आभ्यास करवाया गया इसके पश्चात् स्थापना दिवस के बारे विस्तार से जानकारी दी गई | नारदा ठाकुर ने उपस्थित सभी से आग्रह किया की हमे यदि आज के इस जमाने में स्वस्थ रहना है तो हमे सुबह जल्दी उठकर योग प्राणायाम करना चाहिय कियुंकी योग प्राणायाम करने से हमारा शरीर बिलकुल स्वस्थ रहता है | इस दोरान नारदा ठाकुर ने बच्चो को कोपी –पेन्सिल भी बाटे व् नव वर्ष की शुभकामनायें भी दी | इस दोरान रक्षा शर्मा ,रीता तोमर ,कमलेश शर्मा ,मीरा शर्मा ,बीना ,तारा ,मंजू  ,सेना देवी ,जाल्मो देवी ने भाग लिया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments