HomeLatest Newsचंडीगढ रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे को उम्रकैद, दो सगी बहनों की...

चंडीगढ रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे को उम्रकैद, दो सगी बहनों की हत्या का मामला

चंडीगढ़ 9 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे को जिला अदालत ने दो सगी बहनों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन पहले दोषी करार दिया था, जबकि सोमवार को उसकी सजा पर फैसला सुनाते हुए उसे उम्रकैद की सजा दी गई।दोषी की पहचान जीरकपुर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। कुलदीप सिंह ने करीब सात साल पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में स्वतंत्रता दिवस के दिन दो सगी बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी के पिता चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।घटना के समय बहनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अहम सबूत बनी। फुटेज में आरोपी सुबह करीब 5:09 बजे इमारत में दाखिल होता और करीब 12 मिनट बाद बाहर निकलता दिखाई दिया।चंडीगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अगले ही दिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मृतका मनप्रीत से विवाह करना चाहता था, लेकिन रिश्तों में तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।अदालत ने सभी सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments