आई 1न्यूज़ :संदीप कश्यप
राजगढ़ :1 फरवरी 2018
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पच्छाद के सोजन्य से राजकीय ओधोगिक प्रिशिक्षण संस्थान राजगढ़ में राष्टपिता महत्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर “कुष्ठ निवारण दिवस ”मनाया गया | हेल्थ एजुकेटर इंद्रा पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया की इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग की शुरूआती अवस्था में होने वाले लक्षणों के बारे विस्तार से जानकारी दी | पुंडीर ने बताया की कुष्ठ रोग की पहचान बेहद आसन है उन्होंने बताया की यदि इन्सान की चमड़ी पर सुन्न दाग धबा हो तो नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जाँच करवाय |
कुष्ठरोग की जाँच व् एम डी टी की दवाइयाँ सभी सरकारी संस्थनो पर मुफ्त में मिल जाती है | पुंडीर ने बताया की यदि सही समय पर कुष्ठरोग का इलाज करवाया जाए तो यह पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है यदि सही समय पर इलाज नहीं करवाया जाए तो विकृति आ सकती है | इसलिय चमड़ी के दाग धब्बो कको कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिय | इस दोरान कुष्ठरोग पर फेलाई जा रही विभिन भ्रांतियों के बारे में तथा
कुष्ठरोग रोगियों से भेदभाव न करने बार भी विस्तार से चर्चा की गई |
हेल्थ एजुकेटर इंद्रा पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया की “मुख्यमंत्री कुष्ठरोग निवारण कार्यक्रम” के तहत पुरे प्रदेश में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक सभी स्कुलो व् पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायंगे | ताकि प्रदेश को कुष्ठरोग मुक्त बनाया जा सके | उन्होंने बताया की प्रदेश को कुष्ठरोग मुक्त बनाने का लक्ष्य 2021 तक रखा गया है | इस दोरान विद्यार्थीयो ने भी कुष्ठरोग को पूरी तरह से नष्ट करने में अपना सहयोग देने की शपथ भी ली |


