आई 1 न्यूज़ : संदीप कश्यप
शिमला, 31 दिसम्बर
शिक्षा, संसदीय मामले व विधि मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज ने नव वर्ष के उपलक्ष्य पर प्रदेशवासियों को शुभ कामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव वर्ष प्रदेश वासियों के जीवन में खुशहाली व उत्साह का नया संचार लेकर आएगा और प्रदेश विकास की नई उंचाईयों को प्राप्त करेगा।
शिक्षा मन्त्री आज यहां न्यूज 18 पंजाब हरियाणा हिमाचल टीवी चैनल द्वारा आयोजित शिमला ग्रांड म्यूजिकल कंसर्ट-2017 का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
इससे पूर्व, न्यूज 18 पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के संपादक डाॅ. शशि भूषण शर्मा ने मुख्य अतिथि का विधिवत रूप से स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों ने देवभूमि की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर शिक्षा मन्त्री ने विभिन्न कलाकारों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष श्री संजय कालिया, पूर्व मण्डलाध्यक्ष श्री राजेश शारदा, पूर्व मीडिया प्रभारी श्री राजू ठाकुर, पूर्व निदेशक बीओडी एचआरटीसी श्री अनिल भारद्वाज, न्यूज 18 पंजाब हरियाणा हिमाचल के अधिकारीगण, जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी, संगठन के पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।