Thursday, March 26, 2026
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलउद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने भारतीय जनता द्वारा गणतंत्र दिवस ...

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने भारतीय जनता द्वारा गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता की।

🎙️ इस Post को सुनें / Listen to this Post
0:00

आई 1 न्यूज़ :संदीप कश्यप

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित शहीद नमन कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
उन्होंने इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की।

बिक्रम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के सिंद्धात को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता भाजपा के लिए सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा अपनी स्थापना के समय से ही देश तथा समाज हित के लिए अनेक कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा जताई की भारतीय जनता युवा मोर्चा भविष्य में भी अपनी सकारात्मक गतिविधियों को जारी रखेगा।

उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी आरम्भ कर दें तथा यह सुनिश्चित करें कि 2019 के चुनाव में भी भाजपा की सरकार केन्द्र में भारी मतों से विजयी हो।

सांसद वीरेन्द्र कश्यप, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, सोलन जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला परिषद की सदस्य कुमारी शीला, सोलन भाजपा मण्डल के अध्यक्ष रविन्द्र परिहार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत साहनी, प्रेमजीज के मालिक प्रेम चंद सहित बड़ी संख्या भाजयुमो के कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments