Saturday, January 11, 2025
to day news in chandigarh
Homeहरियाणाकांग्रेस कार्यसमिति में कुमारी सैलजा ,रणदीप सुरजेवाला ,कुलदीप बिश्नोई और दीपेंद्र हुड्डा...

कांग्रेस कार्यसमिति में कुमारी सैलजा ,रणदीप सुरजेवाला ,कुलदीप बिश्नोई और दीपेंद्र हुड्डा को शामिल करने पर हरियाणा कांग्रेस खासी उत्साहित है।

आई 1 न्यूज़ 18 जुलाई 2108 ( अमित सेठी ) कांग्रेस कार्यसमिति में कुमारी सैलजा ,रणदीप सुरजेवाला ,कुलदीप बिश्नोई और दीपेंद्र हुड्डा को शामिल करने पर हरियाणा कांग्रेस खासी उत्साहित है। पार्टी की महिला इकाई ने इस पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार ज्ञापित किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि पूरे देश में महिला सुरक्षा और महंगाई को लेकर हम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। महिला कांग्रेस ने कार्यसमिति में सूबे के नेताओं को शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे हरियाणा में पार्टी औऱ मजबूत होगी। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि पूर्व सीएम को भूपेंद्र सिंह हुड्डा को CWC में नही लेने की कोई वजह होगी। उन्हें कोई बड़ी जिम्मेवारी दी जाएगी। कांग्रेस में सभी को सम्मान मिलता है उचित समय पर उचित फैसला लिया जाएगा। सुमित्रा चौहान ने यह कह कर भी चौंका दिया कि 2019 में कुमारी सैलजा क्यों नही कांग्रेस का चेहरा हो सकती। सैलजा कांग्रेस की बड़ी नेता है जरूर बन सकती हैं, वह जरूर कांग्रेस का चेहरा हो सकती हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती को क्लीन चिट देने पर सुमित्रा चौहान ने कहा सरकार ने उनको बचाया है। अगर साफ थे तो कार्यालय पर रेड किसलिए की गई। साथ ही आल इंडिया महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज चित्रा सरावरा ने बताया कि तीन प्रदेशों की महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की सोशल मीडिया की ट्रेंनिग हुई है। हरियाणा ,पंजाब और चंडीगढ़ की महिला कांग्रेस की पदाधिकारी सोशल मीडिया की ट्रेंनिग में शामिल हुई। चित्रा सरावरा ने कहा महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के टिप्स की जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया के अकाउंट खोलने से लेकर हर स्टेप के बारे में वर्कशॉप में बताता गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments