HomeLatest Newsमोहाली के फेस-1 में तेज तूफान के दौरान सड़क पर गिरा पेड़,...

मोहाली के फेस-1 में तेज तूफान के दौरान सड़क पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

आई 1 न्यूज़ मोहाली 23 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली के फेस-1 क्षेत्र में आज बारिश के दौरान आए तेज तूफान ने लोगों को दहशत में डाल दिया। अचानक तेज हवाओं के चलते सड़क के बीचों-बीच एक विशाल पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा, उस समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा और भयानक हादसा टल गया।घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। मौके पर नगर निगम और संबंधित विभाग की टीम पहुंची और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया।बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश और तेज तूफानी हवाओं के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो चुकी थीं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों में अनावश्यक रूप से खड़े न रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments