Monday, January 19, 2026
to day news in chandigarh
HomeLatest Newsराजकीय औद्योेगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) कालका स्थित बिटना में रोजगार मेले का...

राजकीय औद्योेगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) कालका स्थित बिटना में रोजगार मेले का किया गया आयोजन

पंचकूला ( खुशविंदर धालीवाल ) 5 जून 2025 राजकीय औद्योेगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) कालका स्थित बिटना में रोजगार मेले का किया गया आयोज

राजकीय औद्योेगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) कालका स्थित बिटना में आज रोजगार मेले का आयोजन किया। इस रोजग़ार मेले में ़क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियां जैसे- डिजिटेक कॉल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड पंचकूला, लुक एट मी बुटीक, राधिका बुटीक, पूजा बुटीक, पिंजौर, अलीशा एंड पियू ब्यूटी पार्लर, पिंजौर कंपनियां ने भाग लिया।

प्रंध्ाानाचार्या श्रीमति राजबाला वर्मा ने बताया कि इस रोजगार मेले में कुल 65 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें से 30 छात्राओं को कम्पनियों ़़द्वारा शाॅर्टलिस्ट किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को तकनीकी कौशल के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के भविष्य को संवारने में सहायक सिद्ध होते हैं

इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागी कंपनियों और अभ्यार्थियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके। इस अवसर पर श्रीमती रजनी रोजरा व संस्थान की अनुदेषिकाए श्रीमती चंद्रलता, श्रीमती राजबाला, श्रीमती रेखा रानी, श्रीमती मीना रानी, श्रीमती रीनू, श्रीमती पूजा, कुमारी सुचेता तथा जीआईटीआई (डब्ल्यू) कालका का अन्य समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments