Saturday, January 25, 2025
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलविनोद कुमार ने संभाला उपायुक्त सोलन का कार्यभार

विनोद कुमार ने संभाला उपायुक्त सोलन का कार्यभार

ब्यूरो रिपोर्ट

सोलन दिनांक 24.02.2018

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2009 बैच के अधिकारी विनोद कुमार ने आज सोलन के उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।
कार्यभार संभालने के उपरांत विनोद कुमार ने कहा कि जन कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों के लाभ समय पर लोगों तक पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध निपटारा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से वे सोलन जिले में प्रदेश सरकार के निर्देशानुरूप विभिन्न कार्यों को अमलीजामा पहनाएंगे।
विनोद कुमार ने वर्ष 1995 में हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में कार्य आरंभ किया। अपने लंबे कार्यकाल में वे विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं। इससे पूर्व वे कांगड़ा जिला के बंदोबस्त अधिकारी एवं मुख्यमंत्री के धर्मशाला में विशेष सचिव के रूप में तैनात थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments