आई 1 न्यूज़ मोहाली 29 दिसंबर 2025 पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में अवैध अंसारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद मोहाली से सटे झामपुर मनाना रोड पर अवैध अंसारी का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सारा खेल कथित तौर पर संबंधित अधिकारियों की जानकारी में चल रहा है।

स्थानीय लोगों और बिल्डरों का आरोप है कि अवैध अंसारी संचालकों की कमांडो और कुछ अधिकारियों से सीधी बातचीत है। उनका दावा है कि ऊपर तक नियमित रूप से पैसा पहुंचाया जाता है, इसी कारण बिना किसी भय के यह गैरकानूनी गतिविधि लगातार जारी है। क्षेत्र में निर्माण कार्यों के नाम पर भोले-भाले लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अवैध अंसारी के चलते न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि आम लोगों को भी आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब इस पूरे मामले को लेकर आला अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने अवैध अंसारी के खिलाफ सख्त कदम उठाने का दावा किया। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस संबंध में गमांडा के ऐसीऐ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम को मौके पर भेज दिया गया है और जांच के बाद अवैध अंसारी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन के ये आश्वासन जमीनी स्तर पर कितने प्रभावी साबित होते हैं या फिर अवैध अंसारी का यह कारोबार यूं ही जारी रहेगा और आम लोग ठगे जाते रहेंगे।


