Monday, February 2, 2026
to day news in chandigarh
HomeLatest Newsचंडीगढ़ का बजट 2026-27 पेश, शिक्षा और शहरी विकास पर सबसे ज्यादा...

चंडीगढ़ का बजट 2026-27 पेश, शिक्षा और शहरी विकास पर सबसे ज्यादा फोकस गुलाबचंद कटारिया

चंडीगढ़ 2 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़
केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का बजट पेश कर दिया गया है। यह बजट भारत सरकार के व्यय विभाग, नई दिल्ली द्वारा जारी किया गया है। बजट के अनुसार चंडीगढ़ के लिए कुल 6,545.52 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।इसमें से 5,939.52 करोड़ रुपये राजस्व खर्च और 606 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च के लिए रखे गए हैं। यह बजट वर्ष 2025-26 की तुलना में 437.66 करोड़ रुपये कम है। पिछले वर्ष कुल बजट 6,983.18 करोड़ रुपये था।
बिजली क्षेत्र में बदलाव के बाद प्रभावी बढ़ोतरीबिजली क्षेत्र में निजीकरण के कारण वर्ष 2025-26 में 877.39 करोड़ रुपये का प्रावधान घटाकर 156.95 करोड़ रुपये किया गया। इस संरचनात्मक बदलाव को ध्यान में रखते हुए 2026-27 के बजट में 282.78 करोड़ रुपये (4.63%) की प्रभावी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
किस सेक्टर को कितना बजट बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा क्षेत्र के लिए रखी गई है। प्रमुख सेक्टरों का बजट इस प्रकार है:
शिक्षा – 1,295.38 करोड़ रुपये आवास एवं शहरी विकास – 1,127.95 करोड़ रुपये पुलिस – 970.53 करोड़ रुपये
स्वास्थ्य – 955.41 करोड़ रुपये परिवहन – 459.51 करोड़ रुपये
ऊर्जा – 189.67 करोड़ रुपये अन्य सेक्टर – 1,547.07 करोड़ रुपये नगर निगम को बड़ी राहत चंडीगढ़ नगर निगम (MCC) को दी जाने वाली अनुदान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2025-26 में यह राशि 625 करोड़ रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 2026-27 में 850 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।सरकार का कहना है कि इस बजट से शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments