ऑय 1 न्यूज़ 9 जनवरी 2019 (रिंकी कचारी) राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को जयपुर पहुंचे हैं। यहां वह विद्याधरनगर में किसान रैली को संबोधित करके लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने यहां हवाई अड्डे पर राहुल की अगवानी की। राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद राहुल का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम है।
- Advertisment -


