पंजाबी फरवरी 2026 (आई 1 न्यूज़ ) पंजाब डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में 13 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA), नगर निगम और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि प्रतिनिधियों की सुगम आवाजाही के लिए मार्गों की पहचान कर उन्हें व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने शहर में साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों के सुचारू संचालन, निर्धारित प्रवेश एवं उतरने के गेट तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि तीन दिवसीय इस समिट में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति और निवेशक भाग लेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि प्रतिनिधियों की आवाजाही में कोई असुविधा न हो और विश्वविद्यालय परिसर में आधारभूत ढांचा व लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें।निरीक्षण के दौरान परमिंदरपाल सिंह, नगर निगम कमिश्नर रूबिंदरजीत सिंह बराड़, पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमएडीए के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक अमरिंदर सिंह मल्ही, एडीसी (जी) गीतिका सिंह, एसडीएम दमंदीप कौर और एसपी (एच) मोहित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES


