HomeLatest Newsफेज-11 मंदिर के पास युवक की हत्या मामले में 2 नाबालिगों सहित...

फेज-11 मंदिर के पास युवक की हत्या मामले में 2 नाबालिगों सहित 12 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब 19 फरवरी 2026 (आई 1 न्यूज़ ) पंजाब मोहाली पुलिस ने फेज-11 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप 14-15 फरवरी की दरमियानी रात हुए युवक गुरसेव सिंह की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि घटना उस समय हुई जब गुरसेव सिंह ने मंदिर के पास 15-20 अज्ञात युवकों को मोटरसाइकिल से रेस लगाने से रोका। इसी दौरान एक युवक ने अपने पास से धारदार हथियार (किरच) निकालकर जान से मारने की नीयत से गुरसेव सिंह पर हमला कर दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।इस संबंध में थाना फेज-11 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 118(1), 77, 190 और 191(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिगों को होशियारपुर स्थित बाल सुधार गृह (ऑब्जर्वेशन होम) भेज दिया गया है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाम सुंदर ठाकुर, तेजबीर, गौरव, राकेश कुमार, आदर्श उर्फ बिल्ला, सोमवीर, जतिंदर सिंह, मोहित, दिनेश और अभिमन्यु उर्फ अभि के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में कुल 18 आरोपी नामजद हैं, जिनमें से 12 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, एक मोटरसाइकिल बुलेट और वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर 20 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।इस अवसर पर डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल्ल और थाना फेज-11 के एसएचओ योगेश कुमार भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments