HomeLatest Newsमटौर में दुकानदार पर बेरहमी से हमला, दोनों हाथ-पैर टूटे हालत गंभीर

मटौर में दुकानदार पर बेरहमी से हमला, दोनों हाथ-पैर टूटे हालत गंभीर

पंजाब 26 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली गांव मटौर में एक दुकानदार पर निहंग सिंह के बाणे में पहुंचे व्यक्ति द्वारा बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित के दोनों हाथ और पैर टूट गए। गंभीर हालत में उसे मोहाली के सरकारी फेज-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित की पहचान बुद्धराम के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठकर बीड़ी पी रहा था, तभी अचानक एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बिना किसी उकसावे के झगड़ा शुरू कर दिया। पीड़ित के भाई गुरदियाल सिंह के अनुसार, आरोपी ने हाथ में पकड़े डंडे से बुद्धराम पर ताबड़तोड़ वार किए। जान बचाने के लिए बुद्धराम भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा और लगातार मारपीट करता रहा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे छुड़ाया, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी को अचानक हमला करते और पीड़ित को दौड़ाकर पीटते देखा जा सकता है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक सीसीटीवी फुटेज कब्जे में नहीं लिया है और न ही आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की है।परिवार का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद न तो पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस संबंध में एसएचओ मटौर रुपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम अस्पताल में घायल के बयान दर्ज करने पहुंची थी, लेकिन डॉक्टरों ने उसे फिलहाल बयान देने के लिए अनफिट घोषित किया है। डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद ही बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल बुद्धराम की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों ने कई ऑपरेशन की आवश्यकता जताई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments