Sunday, June 29, 2025
to day news in chandigarh
HomeLatest Newsमहर्षि नारद ब्रह्मांड के पहले पत्रकार भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बताया सार्वकालिक...

महर्षि नारद ब्रह्मांड के पहले पत्रकार भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बताया सार्वकालिक प्रदीप जोशी।

चंडीगढ़ 5 जून ( खुशविंदर धालीवाल) महर्षि नारद ब्रह्मांड के पहले पत्रकार भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बताया सार्वकालिक  प्रदीप जोशी

विश्व संवाद केन्द्र, पंजाब प्रान्त द्वारा महर्षि नारद जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंजाब विश्वविद्यालय के राजीव गांधी कॉलेज भवन के सभागार में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी एवं चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. मनमोहन सिंह ने उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि नारद ज्ञान और समृद्धि के देवता माने जाते हैं, जो तीनों लोकों में दृष्टि से विचरण करते थे। उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में संवाद की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, “आज की दुनिया युद्ध के प्रभाव से जूझ रही है और सभी समस्याओं का समाधान केवल संवाद से ही संभव है। गुरु नानक देव जी की उदासियाँ इसका श्रेष्ठ उदाहरण हैं।”

डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि आज हम सूचना एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति के दौर में जी रहे हैं। “जिसके पास जितनी अधिक तकनीक है, वह उतना ही शक्तिशाली है। अब हमें ‘नैरेटिव’ के साथ जीना और सही विकल्प का चयन करना सीखना होगा।”

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि “महर्षि नारद ब्रह्मांड के पहले पत्रकार थे, जिन्होंने सूचना को सामाजिक हित एवं समृद्धि के संवाहक के रूप में देखा।” उन्होंने ‘आइडिया ऑफ भारत’ विषय पर विचार रखते हुए कहा कि भारत ने कभी किसी भी देश पर आक्रमण नहीं किया। “हमारी संस्कृति शांति और संवाद पर आधारित रही है, जो हमारे राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक परंपराओं में स्पष्ट दिखाई देती है।”

उन्होंने हाल ही में हुए G-20 सम्मेलन के ध्येय वाक्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया। पद्म पुरस्कारों की हालिया सूची का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उसमें विउपनिवेशीकरण (decolonization) की झलक दिखाई देती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पंजाब विश्वविद्यालय के डीन प्रो. डॉ. संजय कौशिक और डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्टशन प्रो. योजना रावत विशेष तौर उपस्थित रहे। विभाग कार्यवाह दीपक बत्रा ने कार्यक्रम में सभी आगन्तुको का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वीरेन्द्र रावत दैनिक जागरण से, नेहा शर्मा पीटीआई से, साईवैद्यनाथन द टिव्यून से, संदीप जोशी कार्टूनिष्ट, विक्रमजीत सिंह मान अजीत समाचार से को सम्मानित किया।कार्यक्रम में पंजाब प्रान्त प्रचारक नरेन्द्र जी और अजय दीप गौतम मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments