Saturday, May 2, 2026
to day news in chandigarh

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीट की ऑल इंडिया टॉपर तनिष्का से की फोन पर बात इस उपलब्धि के लिए तनिष्का को दी बधाई |

113

ऑय 1 न्यूज़ चंडीगढ़, 10 सितंबर 2022 ( अमित सेठी )   हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने  नीट परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर महेंद्रगढ़ निवासी तनिष्का से फोन पर बात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप करके आपने हरियाणा का मान बढ़ाया है। आप अच्छी डॉक्टर बन कर प्रदेश व देश के लोगों की सेवा करें यही मेरी शुभकामनाएं हैं।

श्री मनोहर लाल ने तनिष्का से कहा कि भविष्य में शिक्षा से संबंधित या अन्य किसी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो सरकार को बताएं, हरियाणा सरकार हर कदम पर आपकी मदद के लिए तैयार है।

तनिष्का ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके  पिता अध्यापक है जिनका मार्गदर्शन  मिलता रहा है। मुख्यमंत्री ने तनिष्का के माता- पिता से भी बात की और उन्हें भी बेटी की इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Previous articleमुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल के नौजवानों को पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को बाहर कर बदलाव लाने का आह्वान
Next articleईश्वर तभी क्षमा करेगा जब मनुष्य  मनुष्य को क्षमा  करेगा परम्पराचार्य प्रज्ञसागरक्षमा दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाये परम्पराचार्य प्रज्ञसागर