Friday, December 26, 2025
to day news in chandigarh
HomeLatest Newsमोहाली पुलिस की पी.ओ.स्टाफ की बड़ी कार्रवाई लंबे समय से फरार तीन...

मोहाली पुलिस की पी.ओ.स्टाफ की बड़ी कार्रवाई लंबे समय से फरार तीन भगोड़े आरोपी गिरफ्तार।

आई 1 न्यूज़ 25 दिसंबर 2025 जिला एस.ए.एस. नगर में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हांस आईपीएस के दिशा-निर्देशों में पी.ओ.(घोषित अपराधी) स्टाफ ने लंबे समय से फरार तीन भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (जांच) सौरव जिंदल ने बताया कि उप पुलिस अधीक्षक (स्पेशल क्राइम) नवीनपाल सिंह लहल की निगरानी में गठित विशेष पी.ओ. स्टाफ लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। इस टीम का नेतृत्व एस.आई. बलविंदर सिंह कर रहे थे। पहले मामले में पुलिस ने विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की और लवप्रीत सिंह, दोनों निवासी गांव पत्तड़ां, थाना सोहाना, को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी थाना फेज़-11, मोहाली में दर्ज एफआईआर नंबर 131 दिनांक 18 दिसंबर 2021 के तहत महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे। यह घटना बेस्टेक मॉल में फिल्म देखने आई महिलाओं से विवाद से जुड़ी है। दोनों को 24 दिसंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरे मामले में पी.ओ. स्टाफ ने चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे जसविंदर सिंह विर्क, निवासी सेक्टर-76, मोहाली को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 14 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़े मामले में शेष 5 लाख रुपये का भुगतान न करने का आरोप है। उसे भी 24 दिसंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments