Homeखास खबरेंयूपी में तेज बारिश, ओले भी गिरे:MP-राजस्थान में भी अलर्ट; जम्मू-कश्मीर के...

यूपी में तेज बारिश, ओले भी गिरे:MP-राजस्थान में भी अलर्ट; जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का खतरा

देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। उत्तर प्रदेश में बुधवार सुबह बारिश हुई, 40 जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में मथुरा, जालौन और कन्नौज में ओले गिरे। उधर MP में आधे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 29 जिलों में अलर्ट है। 4 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उसके बाद 15 अप्रैल से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होगा। जिसके चलते बारिश होगी। मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एवलांच (हिमस्खलन) आया और कई रास्ते बंद हो गए हैं। अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है। देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल अन्य राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 15 अप्रैल से भीषण गर्मी, लू भी चलेगी; पहले हफ्ते आंधी-बारिश 1 से 4 अप्रैल तक आधे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 29 जिलों में अलर्ट है। एमपी में 15 अप्रैल से भीषण गर्मी पड़ेगी। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल का इलाका तपेगा। वहीं इंदौर, भोपाल, उज्जैन और सागर संभाग के शहर भी गर्म रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत, आज भी अलर्ट; ओलों से फसलें खराब राजस्थान में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होगा जिससे बारिश तेज होगी। राजस्थान में मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश, बिजली गिरी; 40 जिलों में अलर्ट यूपी में बेमौसम बारिश जारी है। बुधवार सुबह लखनऊ-अमेठी समेत 10 शहरों में बारिश हुई। बिजली गिरी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मथुरा, जालौन और कन्नौज में तेज ओले गिरे। बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 2 दिन बाद बारिश-ओले का अलर्ट, 6 जिलों में फसल बर्बाद; तापमान में गिरावट हरियाणा में दो दिन बाद 3 और 4 अप्रैल को एक फिर मौसम बदलेगा। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ में ओले गिरे। जिसकी वजह से गेहूं, सरसों, चना और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, रुद्रप्रयाग में ओले गिरे उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। बाकी जगह मौसम साफ रहा। पूरी खबर पढ़ें…​देश | दैनिक भास्कर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments