उत्तर प्रदेश 20 फरवरी 2026( आई 1न्यूज़ ) उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि राज्य में दो बड़े इकोनॉमिक जोन विकसित किए जाएंगे। पहला जोन लखनऊ के साथ बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और हरदोई को जोड़कर बनाया जाएगा। दूसरा जोन वाराणसी के साथ जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र को जोड़ते हुए स्थापित होगा। इन जोनों का उद्देश्य औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय संतुलित विकास को गति देना है।मुख्यमंत्री ने स्टेट डाटा सेंटर अथॉरिटी के गठन की भी घोषणा की। यह अथॉरिटी प्रदेश की सर्वोच्च डेटा नियामक और आर्किटेक्ट संस्था के रूप में कार्य करेगी। विभिन्न विभागों से डेटा एकत्र कर उसका एकीकरण और विश्लेषण किया जाएगा, ताकि नीतियां अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बन सकें। उन्होंने कहा कि डेटा का सही उपयोग और क्रिटिकल थिंकिंग भविष्य में गेम चेंजर साबित होगी।युवाओं को तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार 25 लाख युवाओं को एआई टूल्स के फ्री वर्जन की सुविधा देगी। इसके साथ ही सभी विभागों को 15 मई तक बजट प्रस्ताव देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर धनराशि जारी की जा सके।शिक्षा क्षेत्र में बड़ा तोहफा देते हुए शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार और अनुदेशकों का 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसका लाभ लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्र और 25 हजार अनुदेशक को मिलेगा। साथ ही शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती सरकार पर भी निशाना साधते हुए शिक्षा सुधार, स्कॉलरशिप और स्टार्टअप योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया।
योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान दो इकोनॉमिक जोन, 25 लाख युवाओं को फ्री एआई टूल्स और शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय
RELATED ARTICLES


