चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। शहर के बहुप्रतीक्षित 54वें चंडीगढ़ रोज़ फेस्टिवल में इस बार मनोरंजन का तड़का खास रहने वाला है। टीवी जगत के लोकप्रिय कलाकारों के साथ कलर्स टीवी के चर्चित धारावाहिक ‘तू जूलियट जट्ट दी’ की पूरी स्टारकास्ट—संगीता घोष, सैयद रज़ा और जसमीत कौर—21 फरवरी को रोज़ गार्डन में अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने पहुंचेंगी।यह कलाकार इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में म्यूजिक, डांस और टेलीविज़न का ग्लैमर जोड़ेंगे। रोज़ फेस्टिवल में इस बार छोटे पर्दे के सितारों की विशेष उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजकों के अनुसार, स्टारकास्ट न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, बल्कि कार्यक्रम के कई विशेष पलों का भी हिस्सा बनेगी।फेस्टिवल के मुख्य आकर्षण ‘रोज़ किंग व क्वीन’ प्रतियोगिता में विजेताओं को ताज पहनाने का सम्मान भी सीरियल की स्टारकास्ट को दिया जाएगा। कलाकार स्वयं विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित करेंगे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी। इसके अलावा सिंगिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।शहरवासियों के लिए यह अवसर मनोरंजन और उत्सव का अनूठा संगम साबित होगा, जहां फूलों की खूबसूरती के साथ टीवी सितारों की चमक भी देखने को मिलेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।तो तैयार हो जाइए ‘तू जूलियट जट्ट दी’ के सितारों से मिलने के लिए—21 फरवरी, सुबह 11:30 बजे से ज़ाकिर रोज़ गार्डन में।
रोज़ फेस्टिवल में छोटे पर्दे के सितारों का जलवा, ‘तू जूलियट जट्ट दी’ की स्टारकास्ट करेगी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस
By eye1news
0
5
RELATED ARTICLES
- Advertisment -


