आई 1 न्यूज़ चंडीगढ़ 19 जुलाई 2025 सेक्टर 45 स्थित लेडीज़ क्लब की महिलाओं ने आज पारंपरिक अंदाज़ में तीज का त्योहार मनाया। यह आयोजन सुधा बंसल, महिमा बंसल, संगीता, अनीता और डीपी की ओर से विशेष रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम होटल पार्टी क्लब में आयोजित हुआ जहां महिलाओं ने पंजाबी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए रंग-बिरंगे पंजाबी सूट पहनकर पारंपरिक गीतों पर डांस किया और झूले झूले।
इस अवसर पर महिलाओं ने तीज से जुड़े रीति-रिवाजों को जीवंत करते हुए नाच-गाना, सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से त्योहार की आत्मा को संजोया। कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक मिठाइयाँ और व्यंजन भी परोसे गए।
सेक्टर 45 लेडीज़ क्लब का यह ग्रुप समय-समय पर विभिन्न त्योहारों का आयोजन करता रहता है, जिससे महिलाओं को एकजुटता का संदेश मिलता है और सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा भी मिलती है। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण बना।