Thursday, January 29, 2026
to day news in chandigarh
HomeLatest Newsसोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर चौथे दिन भी तेज़ी, 29 दिन में सोना...

सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर चौथे दिन भी तेज़ी, 29 दिन में सोना ₹43 हजार और चांदी ₹1.55 लाख महंगी

नई दिल्ली 29 जनवरी 2026 (आई 1 न्यूज) नई दिल्ली देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुधवार 29 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹11,486 बढ़कर ₹1,76,121 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। बीते तीन दिनों में ही सोना कुल ₹21,811 महंगा हो चुका है। इससे पहले 23 जनवरी को सोने की कीमत ₹1,54,310 प्रति 10 ग्राम थी।वहीं चांदी के दामों में भी जोरदार उछाल आया है।एक किलो चांदी की कीमत ₹27,666 बढ़कर ₹3,85,933 प्रति किलो पहुंच गई। सिर्फ तीन दिनों में चांदी ₹68,228 महंगी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का भाव ₹3,17,705 प्रति किलो था।साल 2026 के शुरुआती सिर्फ 29 दिनों में ही सोना करीब ₹43 हजार और चांदी ₹1.55 लाख तक महंगी हो चुकी है, जिससे निवेशकों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments