HomeLatest Newsसोशल मीडिया पर तांत्रिक-मौलवी बनकर महिलाओं से 40 लाख की ठगी, आरोपी...

सोशल मीडिया पर तांत्रिक-मौलवी बनकर महिलाओं से 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ 10 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में सोशल मीडिया के जरिए आध्यात्मिक समाधान और घरेलू परेशानियों के इलाज का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने तांत्रिक और मौलवी बनकर महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने करीब 40 लाख रुपये और सोने के गहनों की ठगी की।यह कार्रवाई एसपी साइबर गीतांजलि खंडेलवाल के नेतृत्व में की गई। डीएसपी साइबर क्राइम एवं आईटी ए. वेंकटेश के मार्गदर्शन और सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एरम रिजवी की निगरानी में टीम ने आरोपी को राजस्थान के झुंझुनूं से गिरफ्तार किया।पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता पारिवारिक विवादों के चलते मानसिक तनाव में थी। इसी दौरान फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दिखे विज्ञापनों के जरिए उसका संपर्क ऐसे लोगों से हुआ, जो खुद को तांत्रिक बाबा और मौलवी बताकर घरेलू व भावनात्मक समस्याओं का समाधान करने का दावा कर रहे थे। आरोपी ने पहले भरोसा जीता और फिर तांत्रिक बाधा व अनहोनी का डर दिखाकर पीड़िता से लगातार पैसे ऐंठे।फरवरी 2024 से मई 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई और करीब 150 ग्राम सोने के गहने भी ले लिए गए। पुलिस ने तकनीकी जांच में बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक के खाते आरोपी के नाम पर पाए। तलाशी में एक वीवो मोबाइल और आईफोन 16 प्रो बरामद हुआ।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर तांत्रिक-मौलवी या चमत्कारी समाधान देने वालों से सतर्क रहें और ऐसे मामलों की तुरंत साइबर पुलिस को सूचना दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments