Tuesday, February 24, 2026
to day news in chandigarh
HomeLatest Newsहिमाचल पहुंचे अखिलेश यादव, शंकराचार्य विवाद के बीच आश्रम दौरे से बढ़ी...

हिमाचल पहुंचे अखिलेश यादव, शंकराचार्य विवाद के बीच आश्रम दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल

उत्तर प्रदेश 24 फरवरी 2026( आई 1 न्यूज़ ) उत्तर प्रदेश में चल रहे शंकराचार्य विवाद के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार दोपहर परिवार सहित हिमाचल प्रदेश के कसौली विधानसभा क्षेत्र के काबा स्थित द स्टोरी होटल पहुंचे। उनका यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके साथ पंजाब नंबर की लगभग एक दर्जन गाड़ियों का काफिला और 21 सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे। होटल पहुंचते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह अखिलेश यादव सिरमौर जिले के मरयोग स्थित एक आश्रम में बाबा से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि यह मुलाकात केवल आध्यात्मिक नहीं बल्कि वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम से भी जुड़ी हो सकती है। दोपहर बाद उनके उत्तर प्रदेश लौटने की संभावना है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी समेत कुछ अन्य लोगों पर बाल यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है। इस मामले में अखिलेश यादव ने शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार 20 साल पुरानी घटना को सामने लाकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अपमानित करना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि शिकायतकर्ता स्वामी रामभद्राचार्य का शिष्य है तो उनसे गलती हुई कि उन्होंने पहले दर्ज केस वापस ले लिया था।
हिमाचल में उनका यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब प्रदेश की राजनीति शंकराचार्य विवाद को लेकर बेहद संवेदनशील बनी हुई है। इससे पहले वह मोहाली में भी रुके और मीडिया से बातचीत में एसआईआर तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ऐसे में उनका यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments