हिमाचल प्रदेश 20 फरवरी 2026( आई 1 न्यूज़ ) Himachal Pradesh विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जल जीवन मिशन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सदन में दी गई जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में मिशन के तहत आए धन से 12 रेस्ट हाउसों का निर्माण कराया गया। इन रेस्ट हाउसों पर करीब 26 करोड़ रुपये खर्च किए गए।सरकार की ओर से बताया गया कि यह राशि मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के लिए आवंटित की गई थी। केंद्र सरकार ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक नल से जल पहुंचाना है, न कि भवन निर्माण करना। इसी कारण केंद्र ने संबंधित राशि पर रोक लगा दी है।बताया जा रहा है कि उस समय धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे महेंद्र सिंह ठाकुर जल शक्ति मंत्री भी थे। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर पूर्व भाजपा सरकार को घेरा है और धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।वहीं, डिप्टी सीएम Mukesh Agnihotri ने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने करीब 1200 करोड़ रुपये की राशि रोक रखी है, जिससे राज्य में कई पेयजल योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को केंद्र के समक्ष मजबूती से उठा रही है ताकि लंबित धनराशि जल्द जारी हो और मिशन के कार्यों को पूरा किया जा सके।मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। एक ओर विपक्ष जवाबदेही की मांग कर रहा है, तो दूसरी ओर सरकार केंद्र से रुकी राशि जारी कराने की कोशिशों में जुटी है।
हिमाचल बजट सत्र में खुलासा जल जीवन मिशन के पैसों से बने 12 रेस्ट हाउस, 26 करोड़ पर केंद्र ने लगाई रोक
RELATED ARTICLES


