उत्तर प्रदेश 1 फरवरी 2026 (आई 1 न्यूज़) उत्तर प्रदेश
के बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने SC/ST एक्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कानून को “काला कानून” बताते हुए इसे खत्म कराने के लिए आंदोलन छेड़ने की बात कही है। अग्निहोत्री ने कहा कि यदि सरकार तय समयसीमा के भीतर संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाती है, तो देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।इस्तीफे के बाद पहली बार अपने गृह जनपद कानपुर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि SC/ST एक्ट के तहत दर्ज होने वाली 95 प्रतिशत से अधिक शिकायतें फर्जी होती हैं। उनके अनुसार, इस कानून के चलते सामान्य वर्ग, ओबीसी और अन्य समुदायों के लोग भय और मानसिक तनाव में जीवन जी रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से इसलिए बचते हैं क्योंकि उन्हें जांच एजेंसियों का डर रहता है। अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार को आंदोलन से पहले सात दिन का समय दिया जाएगा। यदि इस अवधि में संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया गया, तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
अलंकार अग्निहोत्री का दावा है कि देशभर के छोटे-बड़े करीब डेढ़ से दो हजार संगठन पहले से उनके संपर्क में हैं और बिना किसी औपचारिक संगठन या राजनीतिक दल के सहयोग के भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जा सकता है।
SC/ST एक्ट खत्म कराने को आंदोलन का ऐलान, सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
RELATED ARTICLES


