Friday, March 27, 2026
to day news in chandigarh
Homeखास खबरेंयूपी, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट:एमपी और छत्तीसगढ़ में...

यूपी, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट:एमपी और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार

🎙️ इस Post को सुनें / Listen to this Post
0:00

भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में कल से बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले दो से तीन दिन के लिए तेज बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे रीवा में 3 मिमी और सागर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आसपास के कई जिलों में बादल भी रहे। उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च से बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 27 मार्च को उत्तराखंड के निचले इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में दो सिस्टम एक्टिव, तापमान 38°C से ज्यादा, दो दिन बाद बारिश की संभावना मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और ट्रफ की वजह से 27 और 28 मार्च को बारिश की संभावना है। इधर, मंगलवार को भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में तापमान 38°C पहुंचा। आज भी तेज धूप की खिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर के तापमान में 4°C की बढ़ोतरी, राज्य में 28 मार्च के बारिश का अलर्ट राजस्थान में 28 मार्च को बारिश का अलर्ट है। 8 जिलों में इसका असर रह सकता है। इधर मंगलवार को जयपुर के तापमान में 4°C की बढ़ोतरी हुई, दिन का तापमान 33°C तक पहुंचा। हालांकि सुबह और शाम हल्की सर्दी रही। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य में आज से मौसम बदलेगा, 8 जिलों में बारिश की संभावना, गुरदासपुर में 31.5°C तापमान पंजाब-चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल सकता है, कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राज्य के तापमान में 0.4°C की वृद्धि हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.5°C गुरदासपुर का रहा। राज्य के सभी जिलों का तापमान 25°C से ज्यादा ही रहा। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 27 मार्च से लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में 7°C चढ़ा दिन का तापमान बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड का तापमान में बदलाव है। आज से 29 मार्च तक दिन के तापमान में 4°C-5°C की बढ़ोतरी हो सकती है। 27-28 मार्च से तेज बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…​देश | दैनिक भास्कर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments