Homeखास खबरेंडॉलर के मुकाबले रुपया गिरने पर लोकसभा में हंगामा:वित्त मंत्री निर्मला बोलीं-...

डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने पर लोकसभा में हंगामा:वित्त मंत्री निर्मला बोलीं- भारतीय रुपया बेहतर प्रदर्शन कर रहा, मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता

लोकसभा में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरते वैल्यू को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। इसपर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय रुपया अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है। हमारा फिस्कल डेफिसिट कंट्रोल में है। विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत है। उन्होंने कहा विपक्ष का देश की कृषि और लोगों की मेहनत को कमतर दिखाना सही नहीं है। जरूरी है कि हम लोगों की मेहनत के साथ खड़े रहें। देश और जनता की मेहनत को कमजोर बताना गलत सोच है। वहीं, यूपी के आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनता है, लेकिन रुपए की वैल्यू में लगातार गिरावट से उनकी लोकप्रियता घट रही है। इस पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि दो महीने पहले हुए एक ग्लोबल सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता दुनिया के सभी नेताओं से ज्यादा रही। विपक्ष के हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि जब जवाब दिया जा रहा हो, तो उसे सुनना चाहिए। आज लोकसभा में देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों पर चर्चा हो सकती है। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे चर्चा की शुरुआत करेंगे। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले कई बार कह चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…​देश | दैनिक भास्कर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments