आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने रविवार 29 मार्च को प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने चाकू से शव के 3 टुकड़े किए। सिर सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया। दूसरा हिस्सा फ्रिज में छिपा दिया, तीसरा बोरे में भरकर बेड के नीचे रख दिया। वारदात के समय आरोपी की पत्नी मायके गई थी। पुलिस ने बताया, आरोपी चिंतादा रविंद्र (35) INS डेगा में तैनात है। रविंद्र ने रविवार दोपहर 29 साल की प्रेमिका मोनिका को घर बुलाया। दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रविंद्र ने मोनिका की हत्या कर दी। आरोपी ने थाने पहुंचकर अपराध कबूल कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। रविंद्र-मोनिका 5 साल से डेट कर रहे थे श्रद्धा वालकर हत्याकांड, आरोपी ने 35 टुकड़े किए विशाखापत्तनम का मर्डर केस श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह है। आफताब ने 18 मई 2022 में अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या की। बाद में उसके शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। फिर उन्हें जंगल में फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को उसे गिरफ्तार किया था। 24 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में आफताब के खिलाफ 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। ————- ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में पति ने बीच सड़क पत्नी का गला काटा: फिर कार से कुचला, मौके पर मौत कर्नाटक में एक व्यक्ति ने बीच सड़क पत्नी की हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी का गला काटा, फिर SUV से कुचल दिया। घटना के 2 वीडियो सामने आए है। घटना कलबुर्गी जिले के बल्लूरगी गांव के पास की है। वीडियो में आरोपी पत्नी के बाल पकड़कर उसे पीटता दिख रहा है, जबकि महिला मदद के लिए चीखती नजर आती है। पूरी खबर पढ़ें…देश | दैनिक भास्कर
आंध्र प्रदेश- नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के तीन टुकड़े किए:सिर जलाया, दूसरा हिस्सा बेड के नीचे, तीसरा फ्रिज में छिपाया; थाने पहुंचकर अपराध कबूला
By eye1news1
0
0
RELATED ARTICLES
- Advertisment -


