Homeहिमाचलअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 20 महिलाओं और दो संस्थाओं को सम्मानित किया...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 20 महिलाओं और दो संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 20 महिलाओं और दो संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरवार को राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला विकास प्रोत्साहन योजना के लिए कला संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने

वाली चार महिलाओं और दो संस्थाओं को 21-21 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित करेंगे। सामकेतिक बाल विकास सेवाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पांच-पांच हजार रुपये नकद के तौर पर देकर राज्य स्तरीय पुरस्कार देंगे।

इन महिलाओं को मिलेगा सम्मान

महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक हंस राज शर्मा ने बताया है कि शिमला की कंचन शर्मा, कुमारसेन की आरती निर्मोही और कुल्लू की कुमारी सीता देवी, मंडी के महिला मंडल कोटली, ऊना के हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद और मंडी के चच्योट की जवना चौहान को पुरस्कार देकर

सम्मानित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में समैला (घुमारवीं)अनीता देवी, कलोनी (चुवाड़ी) कंचन कुमारी, कोटी (चंबा) रितेश बाला, कोहलवीं (टौणीदेवी) सरोज कुमारी, दाड़नू (धर्मशाला) पवना देवी, बरोट (फतेहपुर) स्वर्णा देवी, छुदोनाला (कल्पा) रतन जंगमो, सराच (कुल्लू) नृति देवी, रंगरीक (काजा)

अनीता देवी, सरांडा (मंडी) प्रेमलता, दुल (चौंतड़ा) कंचना देवी, भगवतीनगर (शिमला) संतोष कुमारी, जगुनी (रामपुर) सुषमा कायथ, सोनल (शिलाई) सविता देवी, चुहुवाल (नालागढ़) किरण बाला और अंब (ऊना) मोनिका कुमारी को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments