फिट व्हील्स इवेंट से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
100 से अधिक बाइकर्स ने लिया हिस्सा मोहाली में फिटनेस और बाइकिंग का अनोखा संगम।
आई 1 न्यूज़ मोहाली 24 जुलाई 2016 पंजाब के मोहाली क्लब 72 जिम बाय प्रो अल्टीमेट की ओर से मोहाली में अनोखे फिटनेस एवं बाइकिंग इवेंट ‘फिट व्हील्स’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसमें 100 से अधिक बाइकर्स और फिटनेस प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत एडीसी मोहाली गीतिंका सिंह ने बाइक राइड को हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद प्रतिभागियों ने मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में सामूहिक बाइक राइड निकाली। आयोजन के दौरान जिग-जैग रेस, रिवर्स बाइक रेस और बाइक पुल रेस जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
क्लब 72 जिम के अनुसार, ट्राइसिटी में किसी फिटनेस क्लब की ओर से इस तरह का यह पहला आयोजन है। इसका उद्देश्य फिटनेस को जिम तक सीमित न रखकर लोगों को सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम को द थम्पर्स कैफे, लिवासा हॉस्पिटल्स, एगरॉ, होशियारपुरियन दी हट्टी और लाइफ फार्मेसी का सहयोग मिला।
क्लब 72 जिम के ब्रांच मैनेजर पियूष शर्मा ने बताया कि ‘फिट व्हील्स’ का उद्देश्य फिटनेस और बाइकिंग समुदाय को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजनों के माध्यम से मोहाली और ट्राइसिटी में फिटनेस संस्कृति को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लब 72 जिम बाय प्रो अल्टीमेट देश के बड़े जिमों में शामिल है, जहां विश्वस्तरीय फिटनेस सुविधाओं के साथ सामुदायिक फिटनेस गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है।


