Tuesday, June 17, 2025
to day news in chandigarh
HomeLatest Newsसब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह का नया गाना वायरल, 112 हेल्पलाइन को बनाया...

सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह का नया गाना वायरल, 112 हेल्पलाइन को बनाया सुरों का संदेश।

आई 1न्यूज़ 26 मई 2025 चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह एक बार फिर अपने खास अंदाज में लोगों को जागरूक करने के लिए सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के महत्व को बताने के लिए एक 3 मिनट का गाना तैयार किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गीत के जरिए वह न केवल लोगों को जानकारी दे रहे हैं, बल्कि उन्हें रोचक अंदाज में यह भी समझा रहे हैं कि किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करना कितना जरूरी है। सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह पहले भी कई गानों के जरिए ट्रैफिक नियमों और सामाजिक संदेशों को जनता तक पहुंचा चुके हैं। उनके गीतों की वजह से उन्हें अब तक 2 बार पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं, वह मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। भूपिंदर सिंह की यह अनोखी पहल चंडीगढ़ पुलिस के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है। पुलिस विभाग इस गाने का उपयोग जागरूकता अभियान में कर रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग हेल्पलाइन नंबर 112 के प्रति जागरूक हो सकें। उनकी यह पहल यह साबित करती है कि पुलिस की भूमिका सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि रचनात्मकता और समाज सेवा के जरिए भी लोगों से जुड़ा जा सकता है। भूपिंदर सिंह जैसे अफसर समाज में एक नई सोच और ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments