Homesingle newsबलौंगी में गूंजेगी सूफियाना रूहानियत 3 मई को हज़रत साबिर पाक कलियरी...

बलौंगी में गूंजेगी सूफियाना रूहानियत 3 मई को हज़रत साबिर पाक कलियरी का दूसरा सालाना उर्स, क़व्वाली और लंगर का होगा विशेष आयोजन

आई 1 न्यूज़ 17 अप्रैल 2026 मोहाली जिले के गांव बलौंगी में 3 मई 2026 को हज़रत साबिर पाक कलियरी का दूसरा सालाना उर्स मुबारक पूरे धार्मिक जोश और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस पवित्र अवसर पर सूफियाना रंग में रंगी महफ़िल सजने जा रही है, जिसमें इलाके सहित दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।उर्स के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। शाम 6 बजे से लंगर का आयोजन किया जाएगा, जहां सभी के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद रात 7 बजे से महफ़िल-ए-क़व्वाली शुरू होगी, जिसमें मशहूर क़व्वाल सूफी कलाम पेश कर रूहानी माहौल बनाएंगे। “हक साबिर – या साबिर” की सदाओं के बीच पूरी फिज़ा इबादत और मोहब्बत के रंग में डूबी नजर आएगी।कार्यक्रम का आयोजन गांव बलौंगी की धर्मशाला में, पानी की टंकी के नज़दीक किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह उर्स हज़रत साबिर पाक की शिक्षाओं के अनुरूप प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।आयोजन समिति ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस मुबारक मौके पर तशरीफ़ लाकर महफ़िल की रौनक बढ़ाएं और दुआओं में शामिल हों। किसी भी जानकारी के लिए सेवादारों द्वारा जारी मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments