Homeखास खबरेंसरकार बोली-देश में पेट्रोल की कोई कमी नहीं:हमारे पास पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल...

सरकार बोली-देश में पेट्रोल की कोई कमी नहीं:हमारे पास पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल पंप पर लाइन ना लगाएं, अफवाहों पर भरोसा ना करें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने आगे कहा कि स्टॉक में पेट्रोल की मात्रा काफी है। उन्होंने बताया कि हमारी रिफाइनरियां भी अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। मैं देश के नागरिकों को यह बताना चाहूंगी कि हमारे पास कच्चे तेल को रिफाइन करने की सालाना क्षमता लगभग 26 करोड़ टन है। शर्मा ने आगे कहा कि पिछले दो दिनों में, हमने कई इलाकों में रिटेल आउटलेट्स और पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें देखी हैं, और लोग घबराकर भी खरीदारी करते दिखे हैं। मैं नागरिकों को यह भरोसा दिलाना चाहती हूं कि किसी भी पेट्रोल पंप पर कोई कमी नहीं है।​देश | दैनिक भास्कर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments