HomeLatest Newsआरटीओ मोहाली की मोटर वाहन नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन...

आरटीओ मोहाली की मोटर वाहन नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 6 लाख रूपए के चालान

आई 1 न्यूज़ मोहाली ( खुशविंदर धालीवाल )14 जून:
मोहाली के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय राजपाल सिंह सेखों ने सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों की सख्त अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए गत रात्रि विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 चालान किए गए, जिनकी दंडित राशि 6 लाख रूपए रही।

चालानों में मुख्य रूप से कर चोरी (टैक्स चोरी),ओवरलोडिंग और मोटर वाहन अधिनियम के अन्य उल्लंघन शामिल थे। यह कार्रवाई वाणिज्यिक वाहनों पर की गई।

आरटीओ ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती की जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे सभी दस्तावेज पूर्ण रखें, समय पर टैक्स जमा करें और ओवरलोडिंग से बचें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments