पंजाब 1 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में श्री गुरु रविदास जी महाराज का 649वां प्रकाश पर्व साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में बड़ी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक मोहाली कुलवंत सिंह ने विभिन्न गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक समागमों में शिरकत कर नतमस्तक हुए।विधायक कुलवंत सिंह गांव लखनौर, गांव कैलों की धर्मशाला, गांव धुराली, गुरुद्वारा साहिब गांव रायपुर खुर्द, गुरुद्वारा भगत रविदास जी (ऊपरला मोहल्ला) गांव मौली बैदवाण, गांव कुंबड़ा, गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब गांव सोहाणा, फेज-7 मोहाली तथा धर्मशाला गांव मटौर में आयोजित धार्मिक समागमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संगत के साथ बैठकर श्री गुरु रविदास जी की बाणी का श्रवण किया।धार्मिक समागमों के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व देश-विदेश में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष से श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा, जिससे समाज में समरसता और भाईचारे को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि वे दिन भर में 10 से 12 धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं। सुबह से ही सभी गुरुद्वारा साहिबानों में गुरु रविदास जी की बाणी का प्रवाह चल रहा है, जगह-जगह लंगर लगाए गए हैं और संगतों द्वारा श्रद्धा भाव से गुरबाणी का पाठ व श्रवण किया जा रहा है।विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज का 649वां प्रकाश पर्व संगतों द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि सभी को गुरु रविदास जी की बाणी के अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा मिले तथा समाज में सुख, शांति और भाईचारे का वातावरण बना रहे।इस अवसर पर कुलदीप सिंह समाणा, डॉ. कुलदीप सिंह, अवतार सिंह मौली, आर.पी. शर्मा, सुरिंदर सिंह रोडा, सुखचैन सिंह, गुरप्रीत सिंह चहल, अकविंदर सिंह गोसल (चेयरमैन, ट्रेड विंग मोहाली) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री गुरु रविदास जी महाराज का 649वां प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया
RELATED ARTICLES


