Tuesday, March 10, 2026
to day news in chandigarh
HomeLatest Newsअवैध हथियारों का शौक़ीन है गांव जाँझेड़ी जिला मोहाली का ज्वेलर्

अवैध हथियारों का शौक़ीन है गांव जाँझेड़ी जिला मोहाली का ज्वेलर्

पुलिस ने नाका बंदी कर हथियार सहित दबोचा

आई 1न्यूज़ मोहाली ( खुशविंदर धालीवाल) 10जून:पंजाब सरकार द्वारा द्वारा बुरे तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के चलते जिला मोहाली की पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है l मोहाली सीआईए स्टाफ इंस्पेक्टर में तैनात हरमिंदर सिंह इंचार्ज की टीम की देखरेख में हरीश वर्मा उर्फ ​​बब्बू पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव झंजेड़ी, थाना सदर खरड़, जिला एस.ए.एस. नगर जिसकी उम्र करीब 24 साल है आरोपी को गिरफ्तार करने और उसके कब्जे से अवैध हथियार पिस्तौल .32 बोर के 03 कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 06-06-2025 को जब सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस पार्टी बस स्टॉप झंजेड़ी के पास मौजूद थी तो सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. गुरदीप सिंह को सूचना मिली कि हरीश वर्मा पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव झंजेड़ी, जिला एस.ए.एस. नगर जो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंजेड़ी के सामने वर्मा ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाता है, उस पर पहले भी लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। जिसने अपने पास अवैध हथियार रखे हुए हैं। हरीश वर्मा के अन्य साथियों के पास भी अवैध हथियार हैं। अगर उसे पकड़ा जाए तो उससे अवैध हथियार बरामद हो सकते हैं। सूचना के आधार पर उपरोक्त हरीश वर्मा के खिलाफ थाना सदर खरड़ में मुकदमा नंबर 181 तारीख 06-06-2025 धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। आरोपी को उसकी दुकान वर्मा ज्वेलर्स, गांव झंजेड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके कब्जे से 03 जिंदा कारतूस .32 बोर व एक पिस्तौल बरामद की गई। हरमनदीप सिंह हंस, आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला एसएएस नगर श्री सौरव जिंदल पीपीएस पुलिस अधीक्षक (जांच), श्री तलविंदर सिंह पीपीएस पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), श्री जतिंदर सिंह चौहान पीपीएस उप-पुलिस अधीक्षक (जांच) जिला एसएएस नगर के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार पिस्तौल बरामद कर मुकदमा दर्ज़ किया गया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments