HomeLatest Newsशंकराचार्य से आशीर्वाद के बाद अलंकार अग्निहोत्री का ऐलान, 7 फरवरी से...

शंकराचार्य से आशीर्वाद के बाद अलंकार अग्निहोत्री का ऐलान, 7 फरवरी से SC-ST एक्ट के खिलाफ आंदोलन

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026 (आई 1 न्यूज़) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। वाराणसी में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि 7 फरवरी से देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। यदि 6 फरवरी तक सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिया, तो आंदोलनकारी दिल्ली कूच करेंगे।
रविवार देर शाम अलंकार अग्निहोत्री वाराणसी स्थित विद्यामठ आश्रम पहुंचे, जहां मंत्रोच्चार, श्लोक-पाठ और वैदिक परंपराओं के बीच उन्होंने शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर को उन्होंने अपने आंदोलन की आध्यात्मिक और वैचारिक शुरुआत बताया।
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का मौजूदा स्वरूप समाज में विभाजन पैदा कर रहा है और इसका दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के साथ-साथ यूजीसी नियमों पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार युवाओं और मध्यम वर्ग की आवाज को नजरअंदाज कर रही है।नौकरशाही से इस्तीफा देकर वैचारिक संघर्ष के रास्ते पर उतरे अलंकार अग्निहोत्री ने साफ किया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण होगा, लेकिन पूरे देश में मजबूती से चलाया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से 7 फरवरी को आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments