HomeLatest Newsसेवा तीर्थ में आज पहली कैबिनेट बैठक, पीएम मोदी करेंगे नई परंपरा...

सेवा तीर्थ में आज पहली कैबिनेट बैठक, पीएम मोदी करेंगे नई परंपरा की शुरुआत

नई दिल्ली 24 फरवरी 2026( आई 1 न्यूज़ ) नई दिल्ली में बने नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में आज सुबह 11 बजे पहली कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक कई मायनों में खास मानी जा रही है। इससे पहले 13 फरवरी को कैबिनेट की बैठक साउथ ब्लॉक स्थित पुराने पीएम कार्यालय में हुई थी, जहां प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मंत्रियों के साथ पुरानी यादें साझा की थीं।पिछली बैठक में प्रधानमंत्री ने बताया था कि देश के पहले प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru को अपनी पहली चार कैबिनेट बैठकें राष्ट्रपति भवन में करनी पड़ी थीं। उन्होंने साउथ ब्लॉक के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां कई बड़े और निर्णायक फैसले लिए गए। साथ ही देश के पहले चार बड़े युद्धों की रणनीति भी साउथ ब्लॉक के वार रूम में तैयार की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी साप्ताहिक कैबिनेट बैठकों को सिर्फ औपचारिक एजेंडा तक सीमित नहीं रखते, बल्कि समसामयिक मुद्दों और सप्ताह भर की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी चर्चा करते हैं। वे मंत्रियों से फीडबैक लेने के साथ-साथ यह भी अपेक्षा करते हैं कि हर सदस्य कोई न कोई अच्छी खबर साझा करे, चाहे वह मंत्रालय से जुड़ी हो या व्यक्तिगत उपलब्धि।
सेवा तीर्थ में होने वाली पहली बैठक में भी सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल की उम्मीद की जा रही है। कैबिनेट सचिवालय को भी यहां स्थानांतरित कर दिया गया है। नए परिसर के पास ही प्रधानमंत्री आवास और अन्य मंत्रालयों के कार्यालय विकसित किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments