Homeखास खबरेंपश्चिम बंगाल-वोटर लिस्ट में नाम कटा, चुनाव अधिकारी घेरे गए:प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों...

पश्चिम बंगाल-वोटर लिस्ट में नाम कटा, चुनाव अधिकारी घेरे गए:प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस ने बचाया

पश्चिम बंगाल में मालदा के मोताबारी में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को चुनाव ऑफिस घेर लिया। करीब 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर घंटो अंदर बंद रहे। इस बीच कुछ लोगों ने बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। देर रात तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस की सुरक्षा में चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित जगह ले जाया गया। इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को X पर यमराज से मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी ने बताया कि यह मुलाकात केरल के बालुस्सेरी में बस यात्रा के दौरान हुई। वीडियो में यमराज के वेश में एक व्यक्ति उनसे बातचीत करता नजर आता है। राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि UDF की ₹25 लाख रुपए तक की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम से यमराज खुश नहीं हैं, क्योंकि इससे उनका काम कम हो जाएगा, लेकिन उनके लिए कोई दूसरा काम खोज लिया जाएगा। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स: पांच राज्यों में चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…​देश | दैनिक भास्कर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments