Homeहिमाचलसोलन शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों एवं सिरमौर जिले के सराहां में...

सोलन शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों एवं सिरमौर जिले के सराहां में विद्युत् आपूर्ति बाधित

आई 1 न्यूज़ : संदीप कश्यप

सोलन दिनांक 12.01.2018

हिमाचल प्रदेश विद्युत् बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी, 2018 को सोलन शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों एवं सिरमौर जिले के सराहां में विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत् बोर्ड लिमिटिड के सोलन स्थित अधिशाषी अभियंता सीएस चावला ने दी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय 132 केवी विद्युत् उप केन्द्र सोलन में 50 एमवीए ट्रांसफार्मर की मुरम्मत एवं रख-रखाव के दृष्टिगत लिया गया है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी, 2018 को विद्युत् आपूर्ति दिन में 12 बजे से 1.30 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत् आपूर्ति सोलन शहर एवं आस-पास के सभी क्षेत्रों, कसौली, गड़खल, औच्छघाट, नौणी, सिरमौर जिले के सराहां, सोलन जिले के कंडाघाट, चायल तथा वाकनाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में बाधित रहेगी।

उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments