Homeहिमाचलएस.एस. चैहान ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस पर...

एस.एस. चैहान ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस पर मिनी रक्षा पैंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।

शिमला  आई 1  न्यूज़ 24 अगस्त 2018 ( अमित सेठी )  रक्षा पैंशन संवितरण अधिकारी शिमला एस.एस. चैहान ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस पर मिनी रक्षा पैंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस माह 31 अगस्त 2018 शुक्रवार के दिन शिमला स्थित रक्षा पैंशन संवितरण कार्यालय में यह बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी रक्षा पैंशन धारकों जिनमें भूतपूर्व सैनिक, युद्ध विधवाओं, सैनिक की विधवाओं अथवा आश्रितों से अपने पैंशन संबंधित शिकायतें रक्षा पैंशन संवितरण अधिकारी शिमला के समक्ष जल्द प्रस्तुत करने की अपील की, ताकि पैंशन सबंधी शिकायतों का मौके पर निपटारा किया जा सके।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments