Homeeye1specialमहिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा पंजाब रजनी दीक्षित कांग्रेस की जनहित...

महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा पंजाब रजनी दीक्षित कांग्रेस की जनहित नीतियां विकास का आधार।

आई 1 न्यूज़ मोहाली 30 जून 2026 पंजाब में कांग्रेस की जनहित नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। मोहाली जिला महिला कांग्रेस की सेक्रेटरी रजनी दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। उनके अनुसार, पंजाब के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। महिला कांग्रेस जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

मोहाली प्रेस क्लब में आयोजित एक मुलाकात के दौरान रजनी दीक्षित ने प्रेस क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं और जनहित के मुद्दों को निष्पक्ष रूप से सामने लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए प्रेस क्लब के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और जनहित के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और संगठन की मजबूती से पंजाब के विकास को नई दिशा मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments