Saturday, January 11, 2025
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलबर्फ से लदीं हिमाचल की चोटियां, शिमला में सीजन का पहला हिमपात|

बर्फ से लदीं हिमाचल की चोटियां, शिमला में सीजन का पहला हिमपात|

आई 1 न्यूज़ चैनेल (अभिषेक धीमान) चंडीगढ़, 12  दिसंबर:हिमाचल में चोटियां बर्फ से लद गई हैं। राज्य के उपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ की सफेद चादर में ढके पहाड़ों का नजारा देखते ही बनता है। शीतलहर के चलते पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। बीते मंगलवार से हो रही बर्फबारी के चलते स्थानीय कारोबारियों सहित किसानों-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। बागवानी के लिए दिसंबर की बर्फबारी रामबाण मानी जा रही है। वहीं पर्यटक बर्फबारी के दीदार के लिए शिमला, मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे है।शिमला में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। शहर के रिज, मालरोड, पीक और संजौली में बर्फबारी हुई है। शिमला शहर सहित ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों में खासा उत्साह है। बर्फबारी के बाद शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। बर्फबारी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-05 बंद होने से ऊपरी शिमला का राजधानी से संपर्क कट गया है। कुफरी में हुई भारी बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला के लिए सड़क यातायात ठप है। शहर में बर्फबारी से निपटने के लिए नगर निगम ने कर्मचारियों की छुट्टियां रदद कर दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments