HomeLatest Newsस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन की 38वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन की 38वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन की 38वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न

आई 1 न्यूज़ चंडीगढ़ 14 मई 2026bचंडीगढ़ स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन, चंडीगढ़ सर्कल की 38वीं वार्षिक आम बैठक पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष विजय मगोन ने की।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के चंडीगढ़ सर्कल के सीजीएम कृष्ण शर्मा सहित बैंक और फेडरेशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलन और बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।

सर्कल महासचिव डॉ. एम.के. विरमानी ने पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि चेयरमैन कॉमरेड अमरपाल ने पेंशनरों की समस्याओं को उठाया।

अधिकारियों और फेडरेशन नेताओं ने अपने संबोधन में पेंशनरों के कल्याण, चिकित्सा सुविधाओं और पेंशन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। फेडरेशन महासचिव जी.डी. नादाफ ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए निःशुल्क मेडिकल बीमा की मांग उठाई।

अंत में सर्कल अध्यक्ष विजय मगोन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments