Monday, January 19, 2026
to day news in chandigarh
HomeLatest Newsपंचकूला में अमित शाह का संदेश जब पहली पंक्ति में बेटी होती...

पंचकूला में अमित शाह का संदेश जब पहली पंक्ति में बेटी होती है, तो देश मजबूत होता है।

आई 1 न्यूज़ पंचकूला 24 दिसंबर पंचकूला में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को हरियाणा के पंचकूला पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने इंद्रधनुष ऑडिटोरियम से की, जहां सहकारी सम्मेलन में भाग लेकर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि गीता की भूमि और हरि की भूमि हरियाणा में आकर आप सभी से मिलना उनके लिए गर्व और आनंद का विषय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने देश के विकास में सहकारिता के माध्यम से अहम भूमिका निभाई है और सहकारी संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जिन्हें और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है।

इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री ताऊ देवी लाल स्टेडियम पहुंचे, जहां 5061 पुलिस जवानों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली और नवप्रशिक्षित जवानों को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि इस ऐतिहासिक परेड का नेतृत्व बेटियों ने किया। उन्होंने कहा कि जब देश की पहली पंक्ति में बेटियां खड़ी होती हैं, तो यह पूरे राष्ट्र के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश देता है।

अमित शाह ने बताया कि यह हरियाणा पुलिस की पहली ऐसी बैच है, जिसमें 85 प्रतिशत जवान ग्रेजुएट और डबल ग्रेजुएट हैं तथा इस बैच की औसत आयु मात्र 26 वर्ष है। उन्होंने कहा कि यह पहली बैच है जो नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद अपनी सेवा शुरू करने जा रही है। 1966 से लेकर आज तक यह पहला अवसर है जब कोई बैच नए कानूनों की पूरी समझ के साथ जनता की सेवा में उतर रही है।

इससे पूर्व सहकारी सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान शाह ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा देश की खाद्य सुरक्षा, दूध उत्पादन और खेलों में पदकों की झड़ी लगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मोर्चा कोई भी हो और मैदान कोई भी हो, हरियाणा के किसान, जवान और खिलाड़ी ने सदैव तिरंगे को शान से ऊंचा रखा है। उन्होंने कहा कि पहले अमेरिका से लाल गेहूं आयात करना पड़ता था, लेकिन आज हरियाणा और पंजाब के किसानों के कारण पूरा देश आत्मनिर्भर होकर भोजन प्राप्त कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आबादी के अनुपात में सबसे अधिक जवान हरियाणा से हैं, जो देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments