Saturday, January 4, 2025
to day news in chandigarh
Homeपंजाब पंजाब विजीलैंस दवारा  नगर निगम के क्लर्क के खि़लाफ़ आय से अधिक संपत्ति...

 पंजाब विजीलैंस दवारा  नगर निगम के क्लर्क के खि़लाफ़ आय से अधिक संपत्ति बनाने संबंधी मुकद्मा दर्ज

आई 1 न्यूज़  23 मई2018 पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने नगर निगम बठिंडा में संपत्ति शाखा में तैनात क्लर्क रवीन्द्र सिंह वालिया के खि़लाफ़ आय से अधिक संपत्ति बनाने के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस द्वारा वर्ष 2011 से 2016 के 5 वर्षों के समय के दौरान उक्त क्लर्क द्वारा आय से अधिक संपत्ति बनाने संबंधी जांच की गई और इस क्लर्क द्वारा इस समय के दौरान अपने अवगत साधनों से प्राप्त कुल आय की अपेक्षा 1.39 करोड़ रुपए का अधिक खर्चा किया गया जोकि असली आय की अपेक्षा लगभग 130 प्रतिशत अधिक बनता है। विजीलैंस की जांच के दौरान यह सामने आया है कि उक्त क्लर्क द्वारा अपने ससुर के नाम पर 99.45 लाख रुपए का एक प्लाट खऱीदकर उस पर 74.62 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया गया है। विजीलैंस की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि रवीन्द्र सिंह क्लर्क द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करके आय के अवगत स्रोतों से अधिक संपत्ति बनाई गई है और जिस कारण उसके खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के बठिंडा स्थित थानो में मुकद्मा दर्ज करके अगली जांच आरंभ कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments