आई 1 न्यूज़ मोहाली 11 जून 2026 पंजाब के मोहाली नगर निगम मोहाली के मेयर चुनाव के बाद शहर का राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी और समर्थन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
बुधवार सुबह भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने प्रेस के माध्यम से मेयर को समर्थन देने की बात कही थी। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई कि भाजपा के कुछ पार्षद आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
हालांकि, इन अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव विशिष्ट ने अपने निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक की और ऐसी सभी चर्चाओं का खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा के पार्षद पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं और आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं।
मेयर चुनाव के बाद मोहाली की राजनीति में लगातार नए समीकरण बनने और बदलने की चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में सभी दल अपने-अपने संगठन और जनप्रतिनिधियों को एकजुट रखने में जुटे हुए हैं।


