HomeLatest Newsसंत सुधांशु जी महाराज का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत भक्तों ने लिया...

संत सुधांशु जी महाराज का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत भक्तों ने लिया आशीर्वाद।

आई 1न्यूज़ चंडीगढ़ 15 जून 2026 परम पूज्य संत शिरोमणि गुरुदेव सुधांशु जी महाराज का रविवार शाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए विश्व जागृति मिशन के चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला मंडल के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

एयरपोर्ट पर आचार्य कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाएं अर्पित कर गुरुदेव का भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

संक्षिप्त प्रवास के दौरान गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचन प्रदान किए तथा क्षेत्र में सुख, शांति और सद्भाव की कामना की। विश्व जागृति मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुदेव के दर्शन और मार्गदर्शन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रेरणा मिली।

4 और 5 जुलाई को होगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव

विश्व जागृति मिशन, चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली मंडल द्वारा शिवधाम आश्रम, सेक्टर-31, मोरनी रोड, पंचकूला में 4 और 5 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रभारी मनोज शास्त्री ने बताया कि महोत्सव संत सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा। 4 जुलाई को सायं 5 से 7 बजे तक सत्संग और भजन होंगे। 5 जुलाई को प्रातः 9 से 11 बजे तक गुरु दर्शन तथा 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

आचार्य कुलदीप पांडेय ने बताया कि गुरुपूर्णिमा आध्यात्मिक साधना, गुरु पूजन, ध्यान और सत्संग का विशेष पर्व है। इस अवसर पर श्रद्धालु गुरु पादुका पूजन कर कृतज्ञता व्यक्त करते हैं तथा आध्यात्मिक ऊर्जा और आंतरिक शांति का अनुभव करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments